{"_id":"6a9d884bcbddbdfe790d1130","slug":"plastic-raincoats-outperform-polyester-and-nylon-demand-rises-in-markets-kangra-news-c-95-1-kng1005-254259-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पॉलिएस्टर और नायलॉन पर भारी पड़े प्लास्टिक रेनकोट, बाजारों में बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पॉलिएस्टर और नायलॉन पर भारी पड़े प्लास्टिक रेनकोट, बाजारों में बढ़ी मांग
Mon, 07 Sep 2026 09:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। बरसात के मौसम में इस बार बाजारों में पॉलिएस्टर और नायलॉन के रेनकोट तथा छातों के मुकाबले प्लास्टिक के रेनकोट की मांग तेजी से बढ़ी है। कम कीमत और सुगमता के कारण लोग इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस नए ट्रेंड के चलते पारंपरिक और ब्रांडेड रेन सूट की बिक्री पर 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
दुकानों में ये प्लास्टिक रेनकोट 100 से 150 रुपये की रेंज में अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं। खासकर स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और कामकाजी लोगों में इनकी खरीदारी सबसे ज्यादा देखी जा रही है। कारोबारियों के अनुसार, पहले लोग पॉलिएस्टर और नायलॉन फैब्रिक वाले रेनकोट ही खरीदते थे।
कपड़े पर वॉटरप्रूफ कोटिंग वाले पॉलिएस्टर और नायलॉन रेनकोट मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं, लेकिन ये काफी भारी और महंगे (500 से 1500 रुपये या अधिक) पड़ते हैं। इसके विपरीत पीवीसी या पतली शीट से बने प्लास्टिक रेनकोट बेहद हल्के, कम जगह घेरने वाले और यूज एंड थ्रो जैसे सस्ते विकल्प हैं। अचानक बारिश होने पर लोग भारी खर्च के बजाय 100-150 रुपये का प्लास्टिक रेनकोट खरीदना बेहतर समझ रहे हैं।
विज्ञापन
इस बरसात की शुरुआत से ही प्लास्टिक रेनकोट की बिक्री में तेजी आई है। ग्राहकों की पहली पसंद कम कीमत वाले रेनकोट हैं। लोग जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रंगों के रेनकोट खरीद रहे हैं। -आर बिन्नी, कचहरी अड्डा
इस बार ब्रांडेड रेन सूट की बिक्री में कमी आई है, जबकि बाजार में प्लास्टिक रेनकोट की मांग तेजी से बढ़ी है। अचानक बारिश होने पर बाजार में कम कीमत पर यह आसानी से मिल जाता है। -धीरज, कोतवाली बाजार
बरसात में बढ़ती मांग को देखते हुए इस बार प्लास्टिक के रेनकोट ही ज्यादा मंगवाए हैं। इनकी बिक्री बढ़ने से दूसरे रेनकोट की मांग 50 फीसदी से ज्यादा घट गई है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं। -रोविन, कचहरी अड्डा