फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Young man attacked and injured with a scythe

Hamirpur (Himachal) News: युवक को दराती से हमला कर किया घायल

Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत गनसुई गांव में एक युवक पर दराती से हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत सदर थाना में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी गांव गनसुई डाकघर झरालड़ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि गत दिवस उसके गांव के युवक के साथ झगड़ा हो गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसके ऊपर दराती से हमला कर दिया जिससे उसके माथे और नाक पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 326, 504, 506 के तहत थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया है। लड़ाई-झगड़ा करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया है। पुलिस ने टीमें गठित करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। इसके बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed