{"_id":"5f19cb3b8ebc3e638a7f4365","slug":"women-commited-suicide-hamirpur-hp-news-sml339349889","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाहदेवी कस्बे में महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाहदेवी कस्बे में महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत अवाहदेवी कस्बे में एक महिला ने किराये के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 46 वर्षीय यह महिला अपने पति और बेटे के साथ रहती थी। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया है, पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है। महिला के मायके किन्नौर जिले में हैं तथा पति और बेटा अवाहदेवी बाईपास के पास जरनल स्टोर की दो दुकानें करते हैं। सभी अवाहदेवी में किराये के मकान में रहते हैं।
महिला का पति वचित्र सिंह सुबह 6:30 बजे दुकान चला गया था और बेटा सूरज नेगी करीब साढ़े सात बजे नाश्ता लेकर दुकान पर आ गया। करीब 11 बजे जब महिला का पति दुकान से कमरे की ओर गया तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर महिला ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने बेटे को फोन करने के लिए कहा। लेकिन, बेटे का फोन भी नहीं उठाया। महिला के पति ने कमरे के पीछे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे से झूली हुई थी। तब महिला के पति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद टीम ने दरवाजे को तोड़ कर शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एसएचओ भोरंज थाना कुलवंत सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।