{"_id":"606b447e8ebc3e8ca45eb243","slug":"uproar-by-a-woman-at-netaji-s-petrol-pump-hamirpur-hp-news-sml366521775","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी के पेट्रोल पंप पर एक महिला का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी के पेट्रोल पंप पर एक महिला का हंगामा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के एक पेट्रोल पंप में एसयूवी फोरच्यूनर कार में तेल डालते समय बड़ी लापरवाही सामने आई। पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन ने डीजल वाली लग्जरी कार में गलती से पेट्रोल भर दिया। सेल्समैन ने अभी 1800 रुपये का पेट्रोल ही भरा था कि कार चालक ने उसे देख लिया। यह देख मैडम का गुस्सा एकदम सातवें आसमान पर जा पहुंचा। पेट्रोल पंप के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारी काफी देर तक मिन्नतें करते रहे। पेट्रोल पंप एक भाजपा नेता का है। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने गलती मानते हुए माफी भी मांगी। लेकिन कार की मालकिन पेट्रोल कार की टंकी से पेट्रोल बाहर निकालने पर अड़ी रही। इस मामले की सूचना पेट्रोल पंप के मालिक को दी गई। इसके बाद काफी किलोमीटर दूर से वाहन मैकेनिक बुलाया गया।
मैकेनिक ने मौके पर पहुंच कर कार की टंकी को खाली की और इसके बाद पूरी टंकी की सफाई की। जिसके बाद कार में डीजल भरा गया। करीब एक से डेढ़ घंटे के इस हाई प्रोफाइल मामले के बाद कार मालिक वहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। पेट्रोल पंप घटे इस मामले की जिलेभर में काफी सुर्खियां हैं। कार की मालकिन ने कहा कि एसयूवी कार के तेल टैंक के ढक्कन पर डीजल लिखा हुआ था। इसके बावजूद पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने डीजल की जगह पेट्रोल डाल दिया। इससे उनकी कार को काफी नुकसान पहुंच सकता था। लेकिन शांति से मामला निपट गया।