फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister sets Ravana's effigy on fire

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय मंत्री ने रावण के पुतले को किया आग के हवाले

Wed, 25 Oct 2023 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Union Minister sets Ravana's effigy on fire
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ताल के बुमाणा में आयोजित दहशरा उत्सव के दौरान रावण के पुतले को आग
हमीरपर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ताल के समीप बुमाणा में आयोजित दहशरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और रावण के पुतले को आग के हवाले किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने बुराई पर अच्छाई व विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व के मौके पर समस्त देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के बहुत सारे हिस्सों में विजयदशमी से पहले रामलीला का मंचन किया जाता है, जो एक तरह से हमारे नई पीढ़ी को सदियों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में अभी भी 100 से अधिक रामलीला का मंचन किया जाता है। हमारे प्रदेश में भी कई जगहों पर रामलीला नाटकों का मंचन किया जाता है। कई जगह धीरे-धीरे लोग रामलीला मंचन में दिलचस्पी कम दिखा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि न केवल ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी रहना चाहिए, बल्कि उनकी संख्या को बढ़ाना चाहिए। ताकि हमारे भविष्य के फूल अपने शानदार और संपन्न विरासत से वाकिफ हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed