फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seven new cases of jaundice came to light in the district

Hamirpur (Himachal) News: जिले में पीलिया के सात नए मामले आए सामने

Mon, 03 Jul 2023 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की कराड़ा पेयजल स्कीम के तहत रविवार को पीलिया के सात नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कुल मामलों की संख्या 88 हो गई है। 12 गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, कुछ मरीज घर पर ही दवाइयों का सेवन करने के बाद ठीक हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 28 रह गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने खंड चिकित्सा अधिकारी टौणी देवी डॉक्टर अभिनीत शर्मा की अगुवाई में छह टीमों का गठन कर रविवार को 17 गांवों में जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग की। ख्याह, सराहकड़, भरनांग, रोपा और दरोगण पंचायतों में पीलिया के अधिक मामले आ रहे हैं। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि रविवार को पीलिया के सात नए मामले सामने आए हैं। जबकि, सक्रिय मामलों की संख्या 28 रह गई है। 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि शेष मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed