{"_id":"688924edbae57d720701a8f5","slug":"police-reached-the-possible-locations-of-hashish-transactions-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-162494-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चरस लेनदेन के संभावित ठिकानों पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चरस लेनदेन के संभावित ठिकानों पर पहुंची पुलिस
Wed, 30 Jul 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत 221 ग्राम चरस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मंगलवार को बेला गांव सहित पांच उन ठिकानों का निरीक्षण किया गया, जहां पर आरोपी चरस का लेनदेन करते थे। आरोपियों को भी पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस जांच में आरोपी मनोज उर्फ मिंटू गांव हरसौर और विशेष कुमार निवासी बेला गांव ने आठ संदिग्ध लोगों के नाम बताए हैं, जिनके उनसे संपर्क हैं। पुलिस अब आठ लोगों को भी जांच के लिए थाना बुलाएगी। आरोपी विशेष ने पुलिस को बताया कि उसकी माता ने उसे सामान लाने के लिए जो पैसे दिए थे। उसने उन पैसों से यह नशीला पदार्थ खरीदा था। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन