{"_id":"687beb27fd3211b327093399","slug":"people-expressed-anger-over-non-construction-of-connecting-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-161595-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संपर्क मार्ग का निर्माण न होने पर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संपर्क मार्ग का निर्माण न होने पर लोगों ने जताया रोष
Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
लाहड़ कोटलू पंचायात के वार्ड सात में क्षतिग्रस्त रास्ता। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की लाहड़ कोटलू पंचायत के वार्ड सात के निवासियों ने संपर्क मार्ग की मरम्मत और निर्माण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पानी की उचित निकासी न होने से बरसात के दिनों में यहां आवाजाही प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों में प्रेम चंद, नीरज, दिलीप कुमार, किशोरी लाल, तारा देवी, ऊषा, सरला, पुष्पा, सरोज, मनीषा आदि ने बताया कि उनके वार्ड में रमेश चंद के घर से बाबा बालक नाथ मंदिर तक रास्ते का निर्माण और मरम्मत कार्य होना गत वर्षों से लंबित पड़ा है। वहीं, बरसाती पानी के कारण कई घरों के गिरने का खतरा हो गया है।
कुछ वर्षों से लंबित इस कार्य को करवाने के लिए लोग पंचायत सहित अन्य स्तर पर लगातार गुहार लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त होते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी पंचायत तथा विभाग की होगी।
विज्ञापन
वहीं, पंचायत प्रधान विपन कुमार ने बताया कि भूमि विवाद के कारण रास्ते के निर्माण में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि धन का प्रावधान होने और भूमि विवाद समाप्त हो जाने पर यह कार्य कर दिया जाएगा।