फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paonta and Una start with victory

पांवटा और ऊना का जीत के साथ आगाज

Sat, 11 Dec 2021 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Paonta and Una start with victory
अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ती महिला खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। गौतम कॉलेज हमीरपुर में शनिवार को प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 23 महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। नर्सिंग कॉलेज गौतम की छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विजय शर्मा ने मुख्यातिथि और आए हुए लोगों, कोच, महिला खिलाड़ियों व उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया। वहीं, मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौतम कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब और राजकीय महाविद्यालय संगडाह में खेला गया। जिसमें पांवटा साहिब कॉलेज विजेता रहा। दूसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने राजकीय महाविद्यालय नादौन को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed