{"_id":"65020b9fc7473800640f0c74","slug":"increase-patrolling-to-stop-suspicious-activities-sp-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8343-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाएं थाना और चौकी प्रभारीः डॉ. आकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाएं थाना और चौकी प्रभारीः डॉ. आकृति
Thu, 14 Sep 2023 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्त और नाकाबंदी करें। संदिग्ध गतिविधियों वाले सभी व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें और तुरंत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करें।
एसपी हमीरपुर ने यह निर्देश बुधवार को पुलिस लाइंस हमीरपुर के सभागार में संयुक्त सलाहकार व कल्याण समिति और अपराध समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में पुलिस कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों को सुना गया और उनका प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया गया। इसके उपरांत अपराध बैठक में पूर्व में घटित सभी अन्वेषणाधीन अभियोगों, कानून और व्यवस्था और यातायात के सुचारू प्रबंधन की समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को लंबित अभियोगों की जांच तुरंत पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मादक पदार्थ विक्रेताओं और मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों, अवैध खनन, शराब तस्करी व अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रखकर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
उन्होंने शराब पीकर और तेज रफ्तारी से वाहन चलाने वाले सभी चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रखने और कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। संवाद