{"_id":"6739020711ee549333069a24","slug":"himachal-pradesh-womens-and-mens-team-will-participate-in-the-38th-national-games-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-140994-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीम 38वें राष्ट्रीय खेलों में लेगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीम 38वें राष्ट्रीय खेलों में लेगी भाग
Sun, 17 Nov 2024 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल में अच्छा प्रदर्शन करके हिमाचल की दोनों टीमों ने किया है क्वालीफाई
प्रदेश नेटबॉल खेल की टीम के चयन के लिए इसी माह होगा खिलाड़िया का ट्रॉयल
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। प्रदेश नेटबॉल खेल महिला और पुरुष टीम उत्तराखंड राज्य में होंने वाली 38वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। पहली बार राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रही नेटबॉल टीम का संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों में उत्सव जैसा माहौल है।
राष्ट्रीय खेलों के लिए नियुक्त डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (डीओसी) एवं प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी को 38वीं राष्ट्रीय खेलें उत्तरखंड के अलग-अलग स्थानों पर होंगी। नेटबॉल खेल की स्पर्धाओं के लिए महाराणा प्रताप सिंह कॉलेज देहरादून खेल परिसर निर्धारित किया गया है और वहां का निरीक्षण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेडिशनल नेटबॉल खेल में हिमाचल प्रदेश की टीम पुरुष वर्ग में भाग लेगी, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की टीम ने जुलाई 2024 में हरियाणा के श्रीबालाजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवानी में हुई राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करके क्वालीफाई किया है।
इसी तरह 11 से 16 जनवरी 2024 को तेलंगाना में हुई द्वितीय फास्ट नेटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम नें वेस्ट आठ में स्थान बनाकर राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। इसलिए हिमाचल प्रदेश की महिला व पुरुष टीम 38वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का ट्रॉयल नवंबर के अंतिम सप्ताह में लिया जाएगा। इससे पुरुष टीम में 13 खिलाड़ी और महिला टीम में 10 खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल नेटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि दोनों टीमें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।