फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heartfelt tribute paid to martyr Ravindra Singh

Hamirpur (Himachal) News: बलिदानी रविंद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

Sun, 15 Jun 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Heartfelt tribute paid to martyr Ravindra Singh
बलिदानी रविंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए परिवारजन सहित अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : संस्थान
नादौन (हमीरपुर)। पंचायत बेला निवासी बलिदानी रविंद्र सिंह रवि के बलिदान दिवस पर शनिवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि समारोह ज्वालामुखी मार्ग किनारे बलिदान की याद में बनाए गए बलिदानी रविंद्र रवि द्वार पर हुआ। पंचायत प्रधान अंजना देवी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने बलिदानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बलिदान के भाई सुनील कुमार ने बताया कि रविंद्र का तीन मई 2001 को विवाह हुआ। विवाह के मात्र एक वर्ष बाद ही 14 जून 2002 को वह बलिदान हो गए। कश्मीर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी पुंछ के निकट दुश्मनों से लोहा लेते हुए उन्होंने शहादत पाई। शनिवार को बलिदानी दिवस पर स्थानीय लोगों ने छबील भी लगाई। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान पवन शर्मा, हुकम सिंह बैंस, परविंद्र कटोच, सुनील शर्मा, कुलतार हीर, वचन सिंह, मुकेश, दिलबाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed