फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Elderly woman dies, 37 more corona infected

बुजुर्ग महिला की मौत, 37 और कोरोना संक्रमित

Sat, 27 Mar 2021 07:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies, 37 more corona infected
मामले बढ़ने के बावजूद कुछेक लोग बिना मास्क के। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई है। जबकि शनिवार को 37 नए कोरोना संक्रमित मामले पाए गए हैं। इनमें से पांच संक्रमित एक ही गांव से हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग समेत आम लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बजड़ौह की एक वृद्ध महिला की कोरोना से मौत हई है। महिला की मौत कोविड हेल्थ केयर सेंटर टांडा में हुई है। 81 वर्षीय वृद्ध महिला 24 मार्च को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद महिला को जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया गया। लेकिन यहां पर महिला की तबीयत और अधिक खराब हो गई। जिस पर उसे टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा जिले में शनिवार को एक गांव के पांच लोगों समेत कुल 37 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से बड़सर स्वास्थ्य खंड में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिले में शनिवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में 25 जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बड़सर के गांव सौर में पां लोग, गांव भालत में चार, खराल में दो और गलोड़ के गांव बुधवीं में भी चार लोग पॉजीटिव निकले हैं। भोरंज के गांव दलालड़, लदरौरए, ढो और डुंगरी में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। नादौन के धनेटा क्षेत्र के गांव बाग शितला में दो और गांव भखरूं में एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। नादौन उपमंडल में ही गांव तनेरी, गांव लुदडिय़ाल और गांव लुठान में एक-एक सैंपल पॉजिटिव निकला है। उधर, रैपिड एंटीजन टैस्ट में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 210 सैंपल लिए गए। इनमें से 12 पॉजिटिव निकले हैं। इनमें बिझड़ी तहसील के गांव लफरान के दो लोग, गांव कुरियाह का 18 वर्षीय युवक, ऊना जिले की बंगाणा तहसील के गांव रछोह की 42 वर्षीय महिला, गांव खोला की 27 वर्षीय महिला, मनसाई क्षेत्र के गांव मंजरा का 14 वर्षीय लड़का और 23 वर्षीय युवती, गांव बाड़ी की 57 वर्षीय महिला, गांव जसकोट का 31 वर्षीय व्यक्ति और भोरंज के गांव दलालड़ का 17 वर्षीय किशोर शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी एक 29 वर्षीय महिला और 58 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed