फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Divesh Rana of Hamirpur winner in under-17 student category badminton.

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-17 छात्र वर्ग बैडमिंटन में हमीरपुर के दिवेश राणा विजेता

Sat, 27 Jul 2024 03:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Divesh Rana of Hamirpur winner in under-17 student category badminton.
राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद
राज्यस्तरीय सब जूनियर अंडर-15 और 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले
विज्ञापन

हमीरपुर। छात्र और छात्रा वर्ग की राज्यस्तरीय सब जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों से पहले जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सोनी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 10 जिलों के कुल 148 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच अंडर-17 छात्र वर्ग में हमीरपुर और ऊना के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर के दिवेश राणा ने रुद्रा सोहारे को हराया। अंडर-15 वर्ग का पहला मुकाबला मंडी और कांगड़ा के बीच हुआ। इसमें कार्तिक ठाकुर ने आस्तित्व को हराया। छात्रा अंडर-16 युगल वर्ग का पहला मुकाबला कांगड़ा और सिरमौर के बीच हुआ। इसमें अनवी और ईवा ने रिधि लखनपाल और रूहानी को हराया। छात्र अंडर-16 युगल वर्ग का मुकाबला सिरमौर और ऊना के बीच हुआ। इसमें सिरमौर के काव्यांश रयान, वीर सिंह ने शुभ उपाध्यय और स्वरित को हराया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर, अन्य पदाधिकारी संजय कालिया, चंद्रशेखर, ज्ञान चंद, बलवीर पटियाल, प्रदीप ठाकुर अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed