फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Direct bus service from Avahadevi to Chandigarh will start soon

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए शीघ्र शुरू होगी सीधी बस सेवा

Thu, 03 Jul 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। एचआरटीसी की ओर से अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों की हमीरपुर की दौड़ कम होगी। बस की समयसारिणी को लेकर अभी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

संभावना है कि बस सुबह 7:00 बजे अवाहदेवी से चलेगी। अभी धर्मपुर डिपो की बस सरकाघाट होते हुए सुबह 10:00 बजे अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए चलती है। इस बस में काफी भीड़ होती है। इस कारण यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती है। यदि किसी मरीज ने सुबह पीजीआई चंडीगढ़ के लिए निकलना हो तो उसे हमीरपुर से ही चंडीगढ़ के लिए बस लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विधायक सुरेश कुमार से सुबह के समय बस सुविधा देने की मांग की थी। विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए जल्द ही सीधी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे समय की भी बचत होगी। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और खासकर पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले रोगियों को भी इसका फायदा होगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग से बातचीत की गई है। समयसारिणी पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed