फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dead body of a youth suffering from depression found hanging from the fan in his house

Hamirpur (Himachal) News: अवसाद से पीड़ित युवक का घर में पंखे से लटका मिला शव

Wed, 27 Nov 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
कुछ समय पहले व्यक्ति का हुआ था तलाक, निजी कंपनी से छोड़ दी थी नौकरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत बुल्हा बगेहड़ा में एक व्यक्ति का पंखे से लटका शव मिला है। यह व्यक्ति लंबे समय से डिप्रेशन में था। मामले में सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की पहचान ग्राम पंचायत बीड बगेहड़ा के गांव बुल्हा बगेहड़ा निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है। गौरव का कुछ समय पहले ही पत्नी से तलाक हुआ है। वह बद्दी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। तलाक के बाद वह लगातार अवसाद में चल रहा था। काफी समय से वह डिप्रेशन की दवाइयां भी खा रहा था। मंगलवार को गौरव के पिता बाजार गए हुए थे, जब वह घर पहुंचे तो बेटा फंदे से लटका हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक व्यक्ति का बुधवार को अंतिम संस्कार होगा। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed