फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CT scan facility will be available in Medical College Hamirpur from next week

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अगले सप्ताह से मिलेगी सीटी स्कैन सुविधा

Mon, 02 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
CT scan facility will be available in Medical College Hamirpur from next week
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार को पहुंचे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। दो सालों से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नई सीटी स्कैन मशीन लगने का इंतजार कर रहे लोगों को अब अगले सप्ताह से यहां सीटी स्कैन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आई नई मशीन और अन्य उपकरणों को स्थापित करने का कार्य तीन से चार दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद अस्पताल के रेडियोग्राफर और स्टाफ को इंजीनियर व मशीन तकनीशियन आधुनिक मशीन ऑपरेट करने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सीटी स्कैन मशीन का विधिवत उद्घाटन करवाएगा। इस सारी प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद अगले सप्ताह से जिला के लोगों को सरकारी दरों पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सीटी स्कैन की सुविधा मिलना शुरू होगी।
विज्ञापन

दो सालों से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सीटी स्कैन की सुविधा न होने के कारण मरीजों को टांडा रेफर किया जा रहा है या मरीज निजी लैबों में महंगे दामों पर सीटी स्कैन करवाने को मजबूर हैं। अब महंगे दामों पर होने वाली सीटी स्कैन जांच से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और अस्पताल की ही सरकारी मशीन में सरकारी दाम पर सीटी स्कैन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की प्राचार्या डॉ. सुमन यादव ने कहा कि मशीन ऑपरेट करने के लिए स्टाफ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होगा और उसके बाद सीटी स्कैन मशीन का विधिवत उदघाटन करवाकर जनता को समर्पित किया जाएगा। एक सप्ताह में यह सारी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed