{"_id":"579e37674f1c1bdc762b8cff","slug":"temple-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी को कमरे में बंद कर मंदिर में की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी को कमरे में बंद कर मंदिर में की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी जाहू के तहत भलवाणी में स्थित टौणी माता मंदिर के पुजारी को कमरे में बंद कर मूर्ति के आभूषण व अन्य सामान चोर ले उड़े। मंदिर में चोरी करने के बाद चोरों ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं में भी सामान बिखेर दिया। यहां चोरों ने सारा रिकॉर्ड बिखेर दिया है, लेकिन कोई सामान हाथ नहीं लगा। यही नहीं मंदिर से चोरी कर लाए कंबल यहां छोड़ गए।
विज्ञापन
टौणी माता मंदिर के पुजारी सोनी विनायक ने कहा कि रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोग नशे में धुत्त होकर आए और कुटिया के दरवाजे को लात मारने लगे। इससे वह घबरा गया। उसके बाद चोरों ने कुटिया का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद मंदिर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर माता की मूर्ति के गले से चांदी की चेन, चांदी की आंखे, सोने का तिलक, तांबे का लोटा, घंटी और कंबल आदि लेकर भाग गए।
विज्ञापन
उसके बाद चोरों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वाहन्वीं में ताला तोड़कर सभी रिकार्ड इधर-उधर बिखेर दिया। कुछ देर यहां रूककर चोरों ने शराब का सेवन भी किया। यहां से भागते हुए चोर मंदिर से चोरी किया कंबल छोड़ गए हैं। मंदिर के पुजारी ने फोन कर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक चोर मौके से भाग चुके थे।
विज्ञापन
उधर, पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।