{"_id":"56f80d564f1c1b4b42f14f46","slug":"leopard-jumps-upon-car-ran-into-gorge","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार पर तेंदुआ झपटा, कार खाई में लुढ़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार पर तेंदुआ झपटा, कार खाई में लुढ़की
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत कराड़ा के पास चलती कार पर तेंदुआ झपट पड़ा। इसके चलते चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला को चोटें आईं जबकि अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए।
घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। सुदेश कुमारी (41) निवासी कराड़ा, टौणीदेवी ने बताया कि शनिवार को वह परिवार सहित माथा टेकने ज्वालाजी मंदिर गई थी। वे माथा टेक रात करीब 11 बजे वह घर वापस लौट रहे थे।
कराड़ा के पास कार पर अचानक तेंदुआ झपट पड़ा। इसे देख कार में सवार सभी लोग घबरा गए और चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे पहाड़ी से लुढ़क गई। हादसे में सुदेश कुमारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं जबकि अन्य तीन कार सवार बाल-बाल बच गए। एंबुलेंस से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
एसएमओ डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि घायल को उपचार दे दिया गया है। महिला की स्थिति में सुधार है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि शिकायत नहीं आने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।