{"_id":"5b0977e64f1c1bae6e8b4af6","slug":"71527347174-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने युवती पर चाकू किया हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने युवती पर चाकू किया हमला, घायल
Updated Sun, 27 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगते कांगड़ा जिला के रक्कड़ थाना के अंर्तगत एक गांव में नाबालिग युवती को दो युवकों ने बाजू पर चाकू मारकर घायल कर दिया। शनिवार सुबह घटी घटना के बाद उसी गांव के एक व्यक्ति ने स्कूटर पर वहां से गुजरते समय जब रास्ते में घायल युवती को देखा तो उसने इसकी सूचना युवती के घरवालों को दी। घायल को नादौन अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने कहा कि वह घर कुछ ही दूरी पर सिलाई सीखने जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उस पर हमला करके चाकू से बाजू पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी बाएं हाथ के पास नस कट गई। नादौन अस्पताल में घायल का उपचार कर रहे डॉ. बीएस राणा ने कहा कि बाजू पर हाथ के पास गहरा घाव हुआ है जहां टांके लगा कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन