फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तेज रफ्तार कार ने जज की गाड़ी को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने जज की गाड़ी को मारी टक्कर

Wed, 02 May 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने जज की गाड़ी को मारी टक्कर
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के नादौन चौक पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने ऊना के एक जज की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बार आरोपी कार चालक करीब 25 मीटर पीछे कार को ले गया और मौके से फरार हो गया। सड़क पर आमने-सामने हुई इस टक्कर में जज की गाड़ी का फ्रंट शीश और हेडलाइट चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि जज हादसे के समय इस कार में सवार नहीं थे। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार के भीतर इनबिल्ट एयर बैग खुल गए और चालक सुरक्षित बच निकला।
विज्ञापन

नादौन चौक पर पुलिस कर्मी तैनात रहता है लेकिन बुधवार शाम तीन बजे मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मी को करीब दस मिनट तक पता नहीं चल पाया। दुर्घटना के बाद इस चौक पर सुजानपुर, नादौन और बस स्टैंड की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिसके चलते करीब आधा घंटा ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक जाम को बहाल करवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। कार नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान गांव डुग्घा, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। लेकिन जब पुलिस घर पर पहुंची तो आरोपी घर से भी फरार निकला। उधर, थाना प्रभारी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी कार चालक डुग्घा गांव का रहने वाला है, लेकिन वह फरार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed