फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डेढ़ लाख रुपए किराया अदा करने ने मोबाइल कंपनी को भेजा नोटिस

डेढ़ लाख रुपए किराया अदा करने ने मोबाइल कंपनी को भेजा नोटिस

Sat, 15 Jun 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अपनी सेवाएं बंद कर चुकी एक निजी मोबाइल कम्युनिकेशंस कंपनी को हमीरपुर से कानूनी नोटिस जारी हुआ है। नोटिस के माध्यम से कंपनी को करीब डेढ़ लाख रुपये किराया अदा करने की चेतावनी जारी हुई है। एसबीआई सहित 25 लैंडर्स का बकाया चुकाने और कर्ज घटाने की कोशिश में निजी मोबाइल कम्युनिकेशंस कंपनी ने गत दो वर्ष पूर्व स्पेक्ट्रम, नोड्स सहित अपनी वायरलेस एसेट्स के साथ टावर और ऑप्टिक फाइबर एसेट्स को एक अन्य टेलीकॉम कंपनी का बेचने का समझौता किया था। इसके बाद निजी मोबाइल कम्युनिकेशंस कंपनी के टावर तो खरीदार कंपनी ने ले लिए लेकिन, फाइबर एसेट्स और अन्य मशीनरी के लिए हायर किए गए भवनों का किराया भवन मालिकों को नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर एक कानूनी नोटिस हमीरपुर से केहर सिंह गांधी पुत्र भगत ने निजी मोबाइल कम्युनिकेशंस कंपनी को भेजकर रेंट पर लिए कमरे का करीब डेढ़ लाख बकाया शीघ्र अदा करने के बारे में कहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी के साथ एग्रीमेंट होने के बावजूद उन्हें 5 सितंबर 2016 से जनवरी, 2019 तक का किराया नहीं मिला है। कंपनी न तो किराया अदा कर रही है और न ही अपनी मशीनरी उठा कर भवन को खाली कर रही है। वहीं, हमीरपुर जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एससी चौहान ने निजी मोबाइल कम्युनिकेशंस कंपनी को कानूनी नोटिस भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

इस बारे में निजी मोबाइल कम्युनिकेशंस कंपनी के चंडीगढ़ स्थित ऑपरेशनल मैनेजर का कहना है कि कंपनी को नोटिस मिल चुका है। उन्होंने कहा कि विवादों के कारण कंपनी की सारी वित्तीय स्थिति का कंट्रोल एसबीआई के हाथों में है। विवादों के हल होते ही सभी भवन मालिकों को किराया अदा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed