फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Electoral Officer informed about election preparations

Hamirpur (Himachal) News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चुनाव की तैयारियों से करवाया अवगत

Fri, 03 May 2024 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
532 मतदान केंद्रों पर किए गए प्रबंधों और अन्य तैयारियों की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिले के सभी 532 मतदान केंद्रों पर किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। एसपी पदम चंद ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जिला में लाइसेंसशुदा हथियारों के जमा किए जाने के ताजा आंकड़ों से अवगत करवाया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद निर्वाचन अधिकारी ने जिला के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, दिव्यांगों के लिए रैंप, संकेतकों और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने ईडीसी, पोस्टल बैलेट सेंटरों, नामांकन और चुनाव से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी मनेश यादव, हमीरपुर के एसडीएम मनीष सोनी, नादौन की एसडीएम अपराजिता चंदेल, भोरंज के संजय स्वरूप, सुजानपुर के डॉ. रोहित शर्मा और बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, नायब तहसीलदार दीपक महाजन और राजेश कौंडल, एचआरटीसी के डीएम अवतार सिंह तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed