फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Celebration of victory of BJP candidate for Rajya Sabha in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी की जीत का हमीरपुर में जश्न

Wed, 28 Feb 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Celebration of victory of BJP candidate for Rajya Sabha in Hamirpur
राज्यसभा में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर एक दूसरे को मिठाई ​खिलाते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता
हमीरपुर। हमीरपुर भाजपा ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत का जश्न मनाया। भाजपा की जीत पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में पटाखे फोड़ और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रदेश में झूठी गारंटियों के बलबूते सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अपनी गारंटी खो चुकी है।
विज्ञापन


एक साल में एक लाख युवाओं को नौकरी देने, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने, 100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदने, किसानों से पशुओं का गोबर खरीदने जैसे झूठे वादे करने वाली कांग्रेस सरकार अब अपने विधायकों में भी विश्वसनीयता खो चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार अपनी एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है। इस मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू, मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत, जिला उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारू, उषा बिरला, अर्चना चौहान,सुमन कपिल, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, विक्रम राणा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश ठाकुर, विक्रांत, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के मुख्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed