{"_id":"5f590b888ebc3e36853265a6","slug":"bread-semple-taken-hamirpur-hp-news-sml344573856","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में एफएसओ ने भरे ब्रेड के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में एफएसओ ने भरे ब्रेड के सैंपल
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को एक दुकान में ब्रेड के सैंपल भरे हैं। विभाग को जिला मुख्यालय की हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित एक दुकान में खराब ब्रेड मिलने की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर मधु बाला की अगुवाई में टीम ने दुकान में औचक निरीक्षण कर ब्रेड का सैंपल भरा है। अब इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। अगर सैंपल फेल होता है तो दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद एफएसओ ने गांव भरठियाण में प्री लाइसेंसिंग निरीक्षण भी किए। खाद्य विक्रेता को लाइसेंस जारी होने से पहले उसकी व्यवस्थाएं व दुकान का निरीक्षण किया गया। फूड सेफ्टी अधिकारी हमीरपुर मधु बाला ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी की एक दुकान में खराब ब्रेड बिकने की शिकायत मिली थी। जिस आधार पर दुकान से सैंपल भरा गया है।