फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ABVP demonstrated in college against atrocities on women

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में एबीवीपी ने महाविद्यालय में किया प्रदर्शन

Wed, 28 Feb 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार का फूंका पुतला, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की निंदा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर इकाई ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर बुधवार को अणु महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में हुई इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी फूंका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के सचिव पीयूष पटियाल ने कहा कि वर्ष 2011 से पश्चिम बंगाल में टीएमसी का राज है।



उन्होंने कहा कि जब से टीएमसी की सरकार सत्ता में आई है, तब से प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन बलात्कार और यौन शोषण की घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं पर अत्याचार करने वाले पश्चिम बंगाल की सत्तासीन पार्टी के ही नेता हैं। विद्यार्थी परिषद ने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने और अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed