{"_id":"5af9c4de4f1c1b1a5e8b474c","slug":"81526318302-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडलिंग में युवाओं का शानदार करिअर : संजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडलिंग में युवाओं का शानदार करिअर : संजना
Updated Mon, 14 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मिसेज यूनिवर्स-2018 संजना चौहान का कहना है कि मॉडलिंग में युवाओं का शानदार करिअर है तथा इस क्षेत्र में आकर उन्हें अपना भविष्य संवारना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी है। एपीएस अकादमी ऑफ प्रोफेशनल स्किल्स हमीरपुर का सोमवार को वार्षिक समारोह मनाया जा रहा है। जिसमें दिल्ली के साथ मुंबई की नामी मॉडल भाग ले रही हैं। इससे पहले हमीरपुर में उन्होंने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शानवी धीमान, मिसेज इंडिया यूनिवर्स संजना चौहान, अंतरराष्ट्रीय मॉडल मिस अदिबऊ शर्मा सहित अन्य ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विस्तार से अपने भविष्य की योजनाओं से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने पहले ही बॉलीवुड के लिए कई नामी कलाकार दिए हैं। हिमाचली की वादियों से उन्हें अथाह प्यार है। इससे पहले संस्थान की प्रबंधक शकुंतला शर्मा के साथ ही अन्य ने उनका हमीरपुर पंहुचने पर स्वागत किया। सोमवार देर शाम अंतरिक्ष मॉल में मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मॉडल्स व अन्य हस्तियां भी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन