फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   62 buses will go from Hamirpur to Dharamshala, local routes will be affected

Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला के लिए हमीरपुर से जाएंगी 62 बसें, लोकल रूट होंगे प्रभावित

Sat, 09 Dec 2023 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस सरकार के धर्मशाला में 11 दिसंबर को प्रस्तावित एक साल के जश्न के लिए सीएम सुक्खू के जिले हमीरपुर से 62 एचआरटीसी बसों में लोग जाएंगे। प्रशासन और निगम डिपो हमीरपुर की तरफ से इस बाबत रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। जिले में एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के 147 लोकल बस रूट चलते हैं, लेकिन सोमवार को महज 85 बस रूट पर ही बसें चलाई जाएंगी। जिले में सोमवार को बसों में भीड़ रहती है। ऐसे में वर्किंग डे होने की वजह से लोकल बस रूट पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिले में सैकड़ों निजी बसें भी लोकल बस रूट पर पर चलती हैं।
विज्ञापन


इससे कुछ हद तक यात्रियों को राहत मिलेगी लेकिन कुछ क्षेत्र जिले में ऐसे भी हैं जहां पर महज एचआरटीसी की बसें ही जाती हैं। इन रूटों पर लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अवकाश के अगले दिन सोमवार को अकसर बसों में भीड़ भी अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में जिन रूटों पर निजी बसें नहीं होंगी वहां यात्रियों को खासी दिक्कत आएगी। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि जिन रूटों पर एचआरटीसी की एक ही बस चलती है, उनको प्रभावित न किया जाए। इसके अलावा लंबे रूट प्रभावित नहीं होंगे। लोकल बस रूट में निजी बसों की उपलब्धता को ध्यान में रखा जा रहा है। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि 62 बसों को धर्मशाला भेजा जा रहा है। इसके लिए रूट तय कर लिए गए हैं। लोकल बस रूट से बसें भेजी जा रही हैं। यह खास ध्यान रखा जा रहा है कि इन रूटों पर निजी बसों की उपलब्धता हो। जिन रूट पर सिंगल एचआरटीसी बस जाती है वहां बस सेवा प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed