फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चुनाव ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों ने किया अंतिम पूर्वाभ्यास

चुनाव ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों ने किया अंतिम पूर्वाभ्यास

Mon, 06 Nov 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों ने किया अंतिम पूर्वाभ्यास
demo pic
हमीरपुर। जिला में सोमवार को पांचों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण का अंतिम पूर्वाभ्यास करवाया गया। जिसके तहत हमीरपुर विस क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए टाउन हाल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें चुनावी ड्यूटी से जुड़े 550 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित वीवीपैट के इस्तेमाल की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को 7 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के ग्राउंड में चुनाव से संबंधित सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं भोरंज विस क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम भोरंज नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में भोरंज स्कूल में कर्मचारियों को आखिरी रिहर्सल करवाई गई। कर्मचारियों को 7 नवंबर को मिनी सचिवालय भोरंज से चुनाव सामग्री प्रदान कर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राम लीला ग्राउंड नादौन में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित तीसरा पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी नादौन अमित मेहरा ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्वाचन विभाग द्वारा जारी चलचित्र के माध्यम से वीवीपैट तथा ईवीएम मशीन के इस्तेमाल के साथ आरओ नेट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को अंतिम पूर्वाभ्यास निर्वाचन अधिकारियों विजय कुमार धीमान तथा धनवीर ठाकुर की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़सर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कर्मचारियों को राजकीय महाविद्यालय बड़सर तथा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कर्मचारियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के प्रांगण से 7 नवंबर को सुबह 11 बजे चुनावी प्रक्रिया से संबंधित सामग्री प्रदान कर अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार भोरंज मुंशी राम, विकास खंड अधिकारी नादौन चंद्रवीर सिंह, निर्वाचन कानूनगो टिंकल, तहसीलदार निर्वाचन दीपक महाजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed