फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   83-member jumbo executive committee of the District Congress announced; three in-charges for each block.

Hamirpur (Himachal) News: जिला कांग्रेस की 83 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी घोषित, हर ब्लॉक में तीन प्रभारी

Fri, 04 Sep 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लंबे मंथन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने 83 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद वीरवार को हमीरपुर में प्रेसवार्ता कर कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और कार्यकारी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला मीडिया प्रभारी का पद फिलहाल खाली रखा गया है।
विज्ञापन

संगठन को विधानसभा स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की जिम्मेदारी स्वयं जिलाध्यक्ष सुमन भारती संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नादौन में अलग से प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है। सुमन भारती ने कहा कि नई कार्यकारिणी में किसी भी पदाधिकारी को स्थायी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। तीन माह तक सभी पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान जो कार्यकर्ता संगठन की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरेगा, उसके स्थान पर दूसरे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा।

नरेश ठाकुर संगठन महासचिव नियुक्त
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, डॉ मोहन लाल, रोशन लाल शर्मा, राजेश चौधरी, विपिन कुमार को नियुक्त किया गया है। संगठन महासचिव नरेश ठाकुर बनाए गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष संतोष संधू, रविंद्र कुमार, सुभाष जैलदार, चमन लाल शर्मा, धर्म सिंह, संदीप सिंह,सुरजीत कुमार, नीना देवी, नीलम शर्मा, उत्तम चौधार, सुरेश कुमार, पूजा रानी, सुभाष ठाकुर, महासचिव कमल कुमार, निशा कटोच, संजय शर्मा, वीना धीमान, राकेश शर्मा, मुकेश ठाकुर, राजेश आनंद, सुशीला गौतम, विनोद कुमार, नरेश ठाकुर,पवन शर्मा, सुशील शर्मा, केवल धीमान, सतीश सोनी, सचिव कंचन धीमान, अंजना कुमारी, सुरेंद्र शर्मा, राजीव कुमार,कपिल कुमार, मुकेश कुमार, तरूण बंसल,राजेश राणा, राज कुमार, मनोज कुमार, रमा शंकर, विजय लक्ष्मी, विनय शर्मा, वेद प्रकाश डोगरा, सुशील ठाकुर, संजीव राणा, विजय, अजय शर्मा, दीप कुमार, प्रवक्ता पवन कालिया, राकेश गोल्डी, राजकुमार शर्मा, बलदेव धीमान नियुक्त किए गए है। इसके अलावा 24 लोगों को कार्यकारी सदस्य बनाया गया।

ये लगाए ब्लाॅकों के प्रभारी
जिला कांग्रेस संगठन की घोषणा के साथ ब्लाॅक स्तर पर प्रभारी भी तैनात किए गए है। हर ब्लाॅक में तीन प्रभारी लगाए गए हैं जबकि फ्रंटल संगठनों के लिए प्रभारियों की तैनाती की गई है। हमीरपुर ब्लॉक में मनीष गुप्ता, सुभाष ठाकुर शर्मा और सुशील शर्मा, भोरंज ब्लाक में विपिन कुमार, उत्तम चौधरी, राकेश शर्मा, बड़सर ब्लाक में रोशन लाल, सुभाष जैलदार, संजय शर्मा और सुजानपुर ब्लाॅक में डॉॅ मोहन, चमनलाल शर्मा और राजेश आनंद को प्रभारी नियुक्त किया गया है।


ये होंगे फ्रंटल संगठनों के प्रभारी
फ्रंटल संगठनों में निशा कटोच को एनएसयूआई, पवन शर्मा को युवा कांग्रेस, वीना धीमान को महिला कांग्रेस, केवल धीमान को सेवादल, संदीप सिंह को इंटक, सुरेश कुमार को एससी विभाग, मुस्ताक अहमद को अल्पसंख्यक विभाग, रविंद्र कुमार को ओबीसी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया समन्वयक विजय दुबे और सह समन्वयक विकास शर्मा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed