{"_id":"6a99d0338d8c3607f202b65c","slug":"pawan-kalia-refuses-to-take-up-his-post-before-the-new-congress-executive-committee-is-announced-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-207069-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा पूरी होने से पहले पवन कालिया का पद लेने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा पूरी होने से पहले पवन कालिया का पद लेने से इन्कार
Fri, 04 Sep 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती।
दियोटसिद्ध/बड़सर (हमीरपुर)। जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में अंदरूनी असंतोष जगजाहिर हुआ है। बड़सर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कालिया ने जिला कांग्रेस में प्रवक्ता का पद दिए जाने के तुरंत बाद जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया।
जिलाध्यक्ष सुमन भारती की ओर से कार्यकारिणी की घोषणा के लिए आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ही पवन कालिया ने मीडिया को अपना प्रेसनोट जारी कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे और उन्हें दी गई जिम्मेदारी किसी अन्य कार्यकर्ता को सौंपी जाए।
पवन कालिया के इस फैसले को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पिछले माह हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भी वह संगठन में प्रवक्ता पद लेने से इन्कार कर चुके थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद नई जिला कार्यकारिणी में उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही उनका जिम्मेदारी नहीं लेने का लिखित बयान सामने आने से कांग्रेस के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पवन ने जारी प्रेस नोट में कहा कि उनका कांग्रेस से रिश्ता पद से नहीं, विचारधारा और निष्ठा से है। उन्होंने कभी पद की राजनीति नहीं की और न ही पद हासिल करने के लिए किसी के आगे-पीछे घूमना उनकी फितरत रही है।
वहीं, जिलाध्यक्ष सुमन भारती ने पवन कालिया के जिम्मेदारी लेने से इन्कार करने की वजह स्वास्थ्य संबंधी बताई है। उन्होंने दावा किया है कि पवन कालिया ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद लेने में असमर्थता जताई है, जबकि पवन कालिया ने प्रेसनोट में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया है।
संजीव शर्मा भी ठुकरा चुके हैं पद
जिला कांग्रेस में पद स्वीकार न करने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले माह हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विस्तार के दौरान वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा ने भी उपाध्यक्ष पद लेने से इन्कार कर दिया था। अब पवन कालिया के जिला कार्यकारिणी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी ठुकराने के बाद संगठन में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लगातार दो मामलों में नेताओं की ओर से घोषित जिम्मेदारी स्वीकार नहीं किए जाने से संगठन विस्तार की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर यह चर्चा है कि कार्यकारिणी में पद देने से पहले संबंधित नेताओं की सहमति और उनसे संवाद हुआ था या नहीं।
कोट्स
पद आते-जाते रहते हैं, विचारधारा और निष्ठा नहीं बदलती। जिम्मेदारी लेने में असमर्थता को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। मैं जिम्मेदारी से पीछे हट रहा हूं, कांग्रेस से नहीं। बिना पद के भी कांग्रेस के लिए मेरी आवाज पहले की तरह बुलंद रहेगी। -पवन कालिया, कांग्रेस नेता
किसी अन्य कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पवन कालिया से बात हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। -सुमन भारती, जिलाध्यक्ष, हमीरपुर कांग्रेस