{"_id":"66816157c0e0cc726e049e40","slug":"40000-devotees-offered-prayers-in-babas-cave-in-two-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130661-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में 40000 श्रद्धालुओं ने नवाया बाबा की गुफा में शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में 40000 श्रद्धालुओं ने नवाया बाबा की गुफा में शीश
विज्ञापन
शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक दंडवत पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार और रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा के दर्शन किए। दो दिन में करीब 40000 श्रद्धालु शाहतलाई से पैदल चलते हुए बाबा की नगरी में पहुंचे। इस दौरान कुछ यात्री तो शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक दंडवत करते हुए पहुंचे। यातायात को सुचारु रूप से चलाने में पुलिसकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मंदिर परिसर में निजी सुरक्षा कर्मचारी भी मंदिर न्यास की ओर से तैनात किए गए हैं। गर्मी के मौसम में बाबा बालक नाथ हेल्प क्लब की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडे मीठे जल का प्रबंध भी किया गया। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के मुताबिक यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दरबार में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।