फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   19 people report negative

पांच नवजात शिशुओं समेत जिले में 19 की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 09 Sep 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 19 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। संक्रमित हुई 4 प्रसूता महिलाओं के पांच नवजात शिशुओं के सैंपल भी लिए गए थे। राहत की बात यह है कि ये पांचों नवजात शिशु निगेटिव निकले हैं। इनमें एक महिला के जुड़वा बच्चे भी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ हुए 19 लोगों में नादौन के गांव अमरोह की 63 वर्षीय महिला, भोटा के गांव थमानी का 55 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय युवक, बड़सर के गांव महारल का 31 वर्षीय व्यक्ति, गांव ढोला-कोहाल डाकघर जान्शू के 42 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय महिला तथा हमीरपुर के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के 35 वर्षीय, 19, 17, 23, 35 और 18 वर्षीय युवक सहित कुल 6 कामगार शामिल हैं। ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि कोविड केयर स्वास्थ्य केंद्र भोटा में उपचाराधीन नादौन के किटपल क्षेत्र के गांव भदरान के 26 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 25 वर्षीय पत्नी, मंडी जिले के गांव देवगांव की 23 वर्षीय महिला, हमीरपुर के गांव काओयाटी की 25 वर्षीय महिला और उसका नवजात बच्चा तथा गांव मोहीं की 28 वर्षीय महिला की फॉलोअप रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। गृह संगरोध में रखे गए भोरंज के गांव भरमोटी के 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed