फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेडिकल कॉलेज में अगस्त माह से आरंभ होंगी कक्षाएं

मेडिकल कॉलेज में अगस्त माह से आरंभ होंगी कक्षाएं

Wed, 24 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में अगस्त माह से आरंभ होंगी कक्षाएं
हमीरपुर। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए चल रही तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं अगस्त माह से आरंभ हो जाएंगी। कक्षाएं आरंभ करने के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है तथा मार्च माह तक सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं आरंभ करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। नरेंद्र ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को अस्पताल में साफ सफाई की उचित व्यवस्था करने तथा मरीजों के बेहतर प्रबंध करने के लिए भी कारगर उठाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना वर्तमान सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वृद्धजनों की सामाजिक पेंशन के लिए आयु सीमा को अस्सी वर्ष से घटाकर सत्तर वर्ष किया है जिससे वृद्धजनों को जीवन यापन में मदद मिलेगी। आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम भी नियमित तौर पर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर एवं पारदर्शी प्रशासन और सुशासन मिल सके। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल चौहान, सीएमओ सावित्री कटवाल, भाजपा के मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, महासचिव हरीश शर्मा, महासचिव राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed