Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   World population is expected to reach 1000 crores by 2080: Deep

2080 तक दुनिया की आबादी 1000 करोड़ होने की उम्मीद : दीप

Sat, 12 Jul 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
World population is expected to reach 1000 crores by 2080: Deep
झंडूता के कोसरियां में आयोजित जनसंख्या दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
कोसरियां में आयोजित हुआ जनसंख्या दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन

लोगों को बढ़ती जनसंख्या के बारे में किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य खंड झंडूता की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र कोसरियां में किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से लोगों को बढ़ती जनसंख्या के बारे में जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि इस दिवस के माध्यम से लोगों में जनसंख्या वृद्धि की दर को लेकर जागरुकता बढ़ाना है। योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और गर्भनिरोधक उपायों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। साथ ही समाज के सभी लोगों में लैंगिक समानता, युवा सशक्तीकरण, शिक्षा प्रजनन और स्वास्थ्य और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर जैसे मुद्दों के बारे में विस्तृत जानकारी पहुंचाना है। दीप ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 11 जुलाई 1987 को हुई थी, जब विश्व की जनसंख्या पांच अरब के आंकड़े को पार कर गई थी। वर्ष 1989 में इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, 1990 से यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाने लगा। बताया कि 2025 तक दुनिया की आबादी बढ़कर 8.23 अरब की संख्या को पार करने का अनुमान है, जिसमें भारत का योगदान सबसे अधिक है। यहां की शहरी आबादी तेजी से बढ़ रही है। 2013 से 2023 तक जनसंख्या में सबसे अधिक वृद्धि कांगो गणराज्य में हुई यह लगभग 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई। वहीं एक अनुमान लगाया जा रहा है कि विश्व की जनसंख्या 2080 तक 1000 करोड़ होने की उम्मीद है। इसलिए जनसंख्या वृद्धि के कारणों को समझना और परिवार नियोजन के बारे में योग्य दंपतियों को बताना समय की मांग है। जनसंख्या वृद्धि के कारण दुनिया में बहुत सारी समस्याएं बढ़ती जा रहे हैं जैसे गरीबी, बेरोजगारी, पर्यावरण, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, गुणात्मक शिक्षा की कमी जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ती जा रहे हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत कोसरियां उप प्रधान जयचंद, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed