फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wastewater flowing along the roadside in Chandpur; villagers distressed.

Bilaspur News: चांदपुर में सड़क किनारे बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wastewater flowing along the roadside in Chandpur; villagers distressed.
चांदपुर क्षेत्र में खुले में गंदे पानी की निकासी। स्रोत: ग्रामीण
नालियों में जमा गंदे पानी से फैल रही दुर्गंध, लोगों ने जिला प्रशासन से मांगा समस्या का स्थायी समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर से सटी ग्राम पंचायत चांदपुर में सड़क किनारे बह रहे गंदे पानी से ग्रामीण परेशान हैं। नालियों में लगातार गंदा पानी जमा रहने और बहने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। स्थानीय निवासी एवं पूर्व पंचायत प्रधान जोगेंद्र पाल ठाकुर, राजेश कुमार, सेवानिवृत्त स्कूल प्रवक्ता ओम प्रकाश शर्मा, चमन, मनीष और अरविंद समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुछ घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क किनारे बनी नालियों में छोड़ा जा रहा है। इससे नालियों में पानी जमा रहने के साथ लगातार बहता रहता है। ग्रामीणों के अनुसार कंदरौर-घुमारवीं संपर्क सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। सुबह-शाम सैर करने वाले लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इससे आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे नालियों से बह रहा गंदा पानी चांदपुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप बने नाले में गिर रहा है। इससे धार्मिक स्थल के आसपास भी स्वच्छता को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क किनारे पानी न बहे और लोगों को दुर्गंध व गंदगी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed