{"_id":"665dad9c1b618f50310667b5","slug":"take-admission-in-shri-nayanadevi-ji-college-by-15th-july-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118310-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी कॉलेज में 15 जुलाई तक लें दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी कॉलेज में 15 जुलाई तक लें दाखिला
विज्ञापन
- 16 जुलाई को निकाली जाएगी पहली मेरिट सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय श्री नयनादेवी जी में 3 जून से बीए और बीकॉम में दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विद्यार्थी 15 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश के लिए फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। विद्यार्थी https://www.gcnainadevi.ac.in लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहली मेरिट सूची 16 जुलाई को सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। 19 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। द्वितीय और तृतीय साल के विद्यार्थी 6 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 23 जुलाई से आरंभ हो जाएंगी।