{"_id":"5e4d737c8ebc3ef2b0169cd8","slug":"sports-bilaspur-news-sml3249617176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के विकास ने जीता कपाहड़ा का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के विकास ने जीता कपाहड़ा का दंगल
विज्ञापन
घुमारवीं उपमंडल के कपाहड़ा गांव में हुए दंगल के बाद विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली कपाहड़ा पंचायत के गांव कपाहड़ा में दंगल का आयोजन किया गया। लोगों के सहयोग से आयोजित इस दंगल में भारी संख्या में पहलवानों ने पहुंच कर अपना हुनर दिखाया। दंगल का फाइनल मुकाबला सोनीपत के विकास और मथुरा के प्रतीक के बीच हुआ जिसमें सोनीपत के विकास ने प्रतीक को पटखनी देते हुए खिताब अपने नाम किया।
दंगल के शुभारंभ अवसर पर पंचायत के उपप्रधान विनय शर्मा और समापन अवसर पर अमरनाथ धीमान राष्ट्रीय सचिव भाजपा किसान मोर्चा एवं ग्रामीण विकास समिति ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अमरनाथ धीमान ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को इनाम भेंट कर सम्मानित किया।
दंगल में विजेता पहलवान को गुर्ज और 4500 रुपये तथा उपविजेता पहलवान को 4100 और स्मृतिचिह्न भेंट किया गया। अमरनाथ धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि छिंज मेले व त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इसे संजोए रखना समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग व भाईचारे की भावना का विकास बढ़ता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5100 रुपये की राशि कमेटी को भेंट की।
विज्ञापन
उपप्रधान विनय शर्मा ने अपनी ओर से 2100 रुपये कमेटी को दिए। दंगल में केहर सिंह धीमान ने अपने स्वर्गीय बेटे अभिषेक की याद में गुर्ज भेंट किया। कमेटी प्रधान सत्यदेव सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि अमरनाथ धीमान लगातार 10 वर्षों से इस दंगल में अपना सहयोग देते हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की जनता का भी दंगल को सफल बनाने में भरपूर सहयोग रहता है। इसके लिए वह कमेटी की ओर से सभी का आभार प्रकट करते हैं।
इस मौके पर पंचायत प्रधान माया देवी, रणजीत सिंह ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, कर्म सिंह ठाकुर, राम प्रकाश धीमान, राजेंद्र शर्मा, मनसा राम धीमान, धर्म पाल, रणजीत सिंह, धर्म सिंह, राम लाल, तरसेम सिंह, कुलदीप, संजीव, सोनू, अक्षय, अजय, विजय, दीप आदि मौजूद रहे।