फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven new leprosy patients appeared in the district in nine months: CMO

नौ माह में जिले में सामने आए कुष्ठ रोग के सात नए मरीज : सीएमओ

Mon, 29 Jan 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven new leprosy patients appeared in the district in nine months: CMO
- कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने के लिए चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि लोगों को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं पिछले नौ माह में जिले में कुष्ठ रोग के सात नए मरीज सामने आए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग पखवाड़े को स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाएगा। इस पखवाड़े के अंतर्गत कुष्ठ रोग के मरीजों की तलाश की जाएगी। जनसाधारण को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रोग्राम अधिकारी डॉक्टर महेंद्र ने बताया कि इस अभियान को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा। ताकि हर कुष्ठ रोगी को इलाज मिले। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का इलाज संभव है। अगर किसी व्यक्ति को हल्के पीले, लाल चकते हों, हाथ पांव की उंगलियों में सूनापन हो, आंखों की भौंहे से बाल झड़ रहे हो, दर्द, लालिमा और जलन की दिक्कत हो सकती है। अगर ऐसे लक्षण किसी व्यक्ति में देखते हैं तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना इलाज व परामर्श लें, ताकि बीमारी की पहचान हो सके और उसका सही इलाज मिल सके।
विज्ञापन

प्रोग्राम अधिकारी ने कहा कि अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक सात लोगों में नए कुष्ठ रोग की पहचान की गई। इस समय जिले में 12 रोगी उपचाराधीन है। अगर कोई व्यक्ति कुष्ठ रोगी के साथ लंबे समय तक संपर्क में रहा है (इलाज से पहले) तो उस व्यक्ति को सिंगल डोज (पीइपी) के द्वारा उसका उपचार किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में वह व्यक्ति कुष्ठ रोग से पीड़ित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed