फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prime Minister Dhan-Dhanya Krishi Yojana will be implemented as a model in the district.

Bilaspur News: जिले में मॉडल रूप में लागू की जाएगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

Thu, 13 Nov 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Dhan-Dhanya Krishi Yojana will be implemented as a model in the district.
पीएम धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त। स्रोत
उपायुक्त ने जिला स्तरीय समिति की बैठक में कृषि विकास को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

बोले- कृषि एवं सहवर्ती गतिविधियों की विस्तृत जिला योजना तैयार करें सभी अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जिला धन-धान्य कृषि योजना समिति की बैठक उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई।
उपायुक्त ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र का समग्र विकास, किसानों की आय में वृद्धि और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के माध्यम से कृषि अवसंरचना को सुदृढ़ बनाना है। बैठक में योजना के प्रमुख उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन, सिंचाई सुविधाओं में सुधार,फसल कटाई के बाद भंडारण, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर विशेष बल दिया जाएगा। कहा कि इस योजना के अंतर्गत 11 मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना कोष, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर और प्रधानमंत्री औपचारिक लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई योजना को एकीकृत किया गया है। इससे योजनाओं के दोहराव को समाप्त कर एक समन्वित और परिणामोन्मुखी विकास ढांचा तैयार किया जाएगा।

सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि एवं सहवर्ती गतिविधियों की विस्तृत जिला योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए ग्रामीण विकास केंद्रित कार्य योजनाओं का निर्माण और उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिले में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मॉडल योजना के रूप में लागू किया जाएगा, ताकि जिले के किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके और कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed