Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DC launched girl empowerment at NTPC Koldam

Bilaspur News: डीसी ने एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तीकरण का किया शुभारंभ

Sat, 12 Jul 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
DC launched girl empowerment at NTPC Koldam
एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित बालिकाएं व अन्य। स्रोत:
8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों से 47 बालिकाएं ले रहीं भाग
बालिकाएं पढ़ाई, योग, खेल, आत्मरक्षा, कला, संगीत, नृत्य आदि गतिविधियों में लेंगी भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम में सामाजिक दायित्व गतिविधियों के तहत शनिवार को बालिका सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एनटीपीसी कोलडैम में 8 अगस्त तक होगा। इस साल परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों से चयनित 47 बालिकाएं इसमें भाग लेंगी। इस दौरान बालिकाएं एनटीपीसी कोलडैम परिसर में रहकर पढ़ाई, योग, खेल, आत्मरक्षा, कला, संगीत, नृत्य, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं संवाद कौशल जैसी विविध गतिविधियों में भाग लेंगी। इससे पहले समारोह का उद्घाटन उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार और एडीसी ओमकांत ठाकुर ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में पिछले साल जीईएम बालिकाओं, डीएवी स्कूल, एनटीपीसी कोलडैम बाल भवन के बच्चों ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। डीसी राहुल कुमार ने ग्रामीण बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एनटीपीसी कोलडैम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे राष्ट्रीय अभियान को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने में एनटीपीसी कोलडैम की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने बालिकाओं को मेहनत करने और जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी किया। परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने कहा कि यह अभियान किस प्रकार आसपास के क्षेत्र की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर रहा है। इस अवसर पर संगिनी संघ की अध्यक्ष रेखा ठाकुर, अजय बाली, उमेश कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed