{"_id":"23476ca95e6bebde00ef543cb8fd99e9","slug":"suicide-due-to-illness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर महिला ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से तंग आकर महिला ने निगला जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाले कसोल गांव में एक महिला ने बीमारी से तंग आकर जहर खा लिया। हालांकि, उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चना उम्र 40 साल पत्नी अशोक कुमार गांव कसोल डाकघर मोरसिंघी काफी दिनों से बीमार थी।
विज्ञापन
अर्चना के दो बेटे है। जबकि पति लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार वालों के अनुसार वह काफी समय से बीमार चल रही थी।
शायद बीमारी की वजह से उसने यह कदम उठाया है। सोमवार को घुमारवीं में अपने छोटे बेटे के साथ दवाई लेने आई थी। इसके बाद उसने घर जाकर जहर खा लिया।
हालात बिगड़ने लगी तो परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन