फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   robbery in national hoghway swarghat, three arrested.

हाईवे पर हथियार की नोक पर लूटपाट, तीन धरे

Wed, 28 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 28 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
robbery in national hoghway swarghat, three arrested.
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में तेजधार हथियार की नोक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस इस केस में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इसमें दो युवक बिलासपुर तो एक ऊना का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला बुधवार रात करीब आठ बजे का है जब जब कमलेश कुमार निवासी छिब्बर घुमारवीं स्वारघाट अपनी भाभी के साथ स्वारघाट से बिलासपुर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर उनकी बाइक को जबरन रुकवा दिया। कमलेश ने बताया कि आरोपियों के पास पास तेजधार हथियार देखकर वह घबरा गया। इसके बाद उन्होंने उसे बाइक से उतरकर पैसे, मोबाइल और पर्स देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि आरोपी तेजधार हथियार उसका मोबाइल, वाहन लाइसेंस ओर पर्स छिनकर फरार हो गए। उसके पर्स में करीब 12,700 रुपये की रकम सहित दस्तावेज भी थे। इसके बाद कमलेश ने फौरन घटना की जानकारी घुमारवीं थाने में दर्ज करवाई। मामला सदर थाने का होने के पर उसे ट्रांसफर किया गया। इसके बाद सदर पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान पर बिलासपुर से ही तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान आफताब निवासी बिलासपुर, अशरफ निवासी बिलासपुर और नेक मोहम्मद निवासी ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूटे गए सामान को रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

इसके साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद किया जा रहा है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि कहीं आरोपियों ने इससे पहले किसी इस तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। 


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि छड़ोल के पास एक व्यक्ति से लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed