फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road accident case, three injured in swarghat

सड़क हादसे में तीन युवक घायल, गंभीर

Tue, 31 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Tue, 31 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
road accident case, three injured in swarghat
स्वारघाट में हुई बस और बाइक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

मनाली-चंडीगढ़ सड़क मार्ग में स्वारघाट के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बस और बाइक की टक्कर से हुआ।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सभी युवकों को आनंदपुर साहिब के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वारघाट के गड्डा मोड़ के पास तीन युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की एचआरटीसी बस के साथ जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक अजय, जसविंद्र और बलबिंद्र निवासी स्वारघाट गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्वारघाट स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आनंदपुर के लिए रेफर कर दिया गया हैं। जहां उनका उपचार चल रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। स्वारघाट के आसपास आए दिन सड़क हादसों के लोग सहमे हुए। गत रोज भी यहां बल्कर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी।


डीएसपी श्रीनयना देवी बलदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वारघाट से आनंदपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed