फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police recovered illigal wine from bilaspur

पुलिस ने लोकमित्र केंद्र से पकड़ी 10 बोतल शराब

Sun, 01 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 01 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
police recovered illigal wine from bilaspur
wine shimla - फोटो : demo pic
सदर थाना पुलिस ने घागस के पास एक लोकमित्र केंद्र से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने लोकमित्र के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि संचालक को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दल थाना प्रभारी के नेतृत्व में घागस की ओर गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की घागस के साथ ठोडू में मनियारी की दुकान जहां लोक मित्र केंद्र का संचालन होता है, वहां देसी शराब का अवैध कारोबार होता है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर लोकमित्र केंद्र में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर से 10 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की। पूछताछ के दौरान लोक मित्र केंद्र संचालक इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब कब्जे में ले ली है। उन्होंने साफ किया की नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed