{"_id":"58669f0f4f1c1b265eeec8b2","slug":"person-died-due-to-fall-from-tree-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगास्वी में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगास्वी में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
बरठीं क्षेत्र के तहत आने वाले संगास्वी गांव में पेड़ से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति मजदूरी का कार्य करता है। यहां पर वह किसी के यहां मजदूरी कर रहा था। मृतक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान फिसलने से वह गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गहरी चोटें आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़गांव का रहने वाला कुलवीर (45) संगास्वी में किसी के यहां मजदूरी करने के लिए गया था। यहां पर वह पेड़ में चढ़कर लकड़ियां काट रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। इससे वह जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन
जमीन पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलवीर गरीब परिवार से संबंध रखता है। उसके दो बच्चे हैं, इसमें बेटी ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है जबकि बेटा सातवीं का छात्र है।
विज्ञापन
जबकि पत्नी गृहणी है। परिवार के एकमात्र सहारे के छिन जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाए। एसपी बिलासपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।