फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one injured person died in road accident

सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 09 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Thu, 09 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
one injured person died in road accident
accident shimla

बुधवार को बरमाणा थाना के तहत आने वाले बैरी के पास हुए हादसे में घायल युवक की ने देर रात पीजीआई में दम तोड़ दिया है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक चालक ओवर टेक करते हुए ट्रक की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


हादसे में युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। युवक की मौत का पता चलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुनील कुमार (23) पुत्र निक्का राम गांव छटोह जट्टा बाइक में सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बैरी से एक किलोमीटर पीछे पहुंचा तो उसने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करना चाहा। मगर जैसे ही वह पास लेने लगा तो सामने से ट्रक आ गया। युवक सामने से ट्रक को आता देख हड़बड़ा गया। इससे वह बाइक से संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को समय पर रोक दिया। लेकिन, युवक इसके बावजूद भी ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आ थीं।

उसे फौरन उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। मगर यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। यहां बुधवार देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बरमाणा के पास हुए हादसे में युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed