{"_id":"579e33914f1c1bde762b8b83","slug":"illigal-liquir-tecovered-from-majari-khad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजारी खड्ड में पकड़ी शराब की भट्टी, 12 शराब के ड्रम पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजारी खड्ड में पकड़ी शराब की भट्टी, 12 शराब के ड्रम पकड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शराब माफिया पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी के दौरान मजारी खड्ड में शराब की भट्ठी बरामद की है। यहां से पुलिस ने छापामारी के दौरान 12 ड्रम कच्ची शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर कच्ची शराब सहित जलती भट्टी को भी नष्ट किया। पुलिस के अनुसार लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में माफिया कच्ची शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। इसकी सूचना के आधार पर ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान दबिश में खड्ड पर अवैध शराब बनाने की भट्ठी बरामद की गई जबकि मौके से 15 ड्रम कच्ची शराब भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया है कि जब तक शराब का अवैध करोबार बंद नहीं हो जाता कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि मजारी खड्ड में शराब माफिया ने भट्ठियां लगा रखी है। डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने पत्रकारों को बताया की गत दिवस थाना कोट पुलिस ने छापे के दौरान मजारी खड्ड में चलती भट्टी और शराब पकड़ी है। 12 ड्रम कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर की अगुवाई में की कार्रवाई : उन्होंने बताया की कार्रवाई थाना कोट के सब इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह के अगुवाई में की गई। टीम एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई रविंदर कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार, होमगार्ड के जवान परमजीत और अनंत राम भी मौजूद थे।