{"_id":"586a7fee4f1c1bff511587dc","slug":"absconded-accused-arrested-from-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सेल ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Absconding arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर पीओ सेल ने न्यायालय से घोषित भगौड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पीओ सेल ने भगौड़े को बिलासपुर सिनेमा कालोनी से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ने में सफलता हासिल की है। उद्घोषित इसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 27 जनवरी 2005 को अजय कुमार निवासी कांगड़ा ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया था कि उनके स्टाफ ने कंपनी की किस्त अदा न करने को लेकर दो ट्रक पकड़े थे। इन्हे कंपनी के जंकयार्ड में खड़ा किया था।
विज्ञापन
मगर कुछ लोगों ने इन ट्रकों की बैटरियों को चुरा लिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मामले में आरोपियों की शिनाख्त करते हुए मामले का कोर्ट में चालान पेश किया था।
विज्ञापन
लेकिन, कोर्ट से बार-बार समन आने के बाद भी राजेंद्र सिंह निवासी निहाल सेक्टर, बिलासपुर पेशी में नहीं आ रहा था। इसके बाद सीजेएम कोर्ट बिलासपुर ने 1.4.2016 को राजेंद्र सिंह को भगौड़ा करार दे दिया था। पीओ सेल बिलासपुर की टीम के इंचार्ज एचसी दौलत राम, महेंद्र कपिल और रवि गौतम राजेंद्र सिंह को जगह-जगह तलाश कर रहे थे। टीम मेें राजेंद्र सिंह को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़, बद्दी और सोलन सहित कई जिलों में तलाश किया।
मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। पीओ सेल को गुप्त सूचना मिली की भगौड़ा बिलासपुर सिनेमा कॉलोनी में है। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजेंद्र हिरासत में ले लिया। उसे आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया गया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट द्वारा घोषित एक भगौड़े को पीओ सेल की टीम ने पकड़ा है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।