{"_id":"5ca8e049bdec2262650b0f67","slug":"91554571337-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबट में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबट में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनयना देवी (बिलासपुर)। कोट पुलिस ने दबट के पास गश्त के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि नशीले पदार्थ को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी पंजाब से हिमाचल की ओर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोट पुलिस के जवान दबट के पास नाका लगाकर खड़े हुए थे। इस दौरान पुलिस को पंजाब राज्य की ओर से एक स्कूटी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब स्कूटी (एचपी91-1367) सवार को चेकिंग के लिए रोका तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। जब उसका वजन किया गया तो वह 3.40 ग्राम निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रोडजामण, श्रीनयना देवी के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में नशे का कारोबार करने वालों पर लगातार शिकंजा कसे हुए है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि उन्हें किसी पर भी नशे के कारोबार का शक होता है तो वह पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
----------------------------